नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। कैब चालक ने बाइक में टक्कर मारने का विरोध करने पर कर्मचारी के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर पेचकस से वारकर उसे लहूलुहान कर दिया। राहगीरों ने घायल को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। दिल्ली के जैतपुर निवासी कुलदीप सिंह ने एक्सप्रेसवे थाने में शिकायत दी कि वह सेक्टर-135 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। वह चार अप्रैल की रात ड्यूटी खत्म कर अपने दफ्तर की बिल्डिंग के गेट से बाहर आ रहे थे। इस दौरान गलत दिशा से तेज गति में आ रही कैब के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कुलदीप सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्होंने जब कैब चालक को सही तरीके से गाड़ी चलाने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा। इसका विरोध करने पर चालक ने कैब से पेचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.