गुड़गांव, जनवरी 6 -- गुरुग्राम। कैब चालक को झांसे में लेकर ठगी करने और फिर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी देने वाली एक महिला का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सेक्टर-29 थाना पुलिस ने कैब चालक की शिकायत पर ज्योति नामक महिला के खिलाफ सोमवार को सेक्टर-29 थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नूंह के गांव ढाणा निवासी चालक जियाउद्दीन ने पुलिस को बताया कि पांच जनवरी की सुबह करीब सुबह आठ बजे ज्योति नाम की महिला ने उसकी ओला कैब बुक की। महिला ने पहले उसे सेक्टर-31, फिर बस स्टैंड और उसके बाद शहर में चार घंटों तक घुमाया। इस दौरान महिला ने बहाना बनाया कि उसका फोन बंद हो गया है और उसे कुछ पैसों की सख्त जरूरत है। उसने वादा किया कि फोन चार्ज होते ही वह राइड के किराए के साथ उधार लिए पैसे भी चुका देगी। चालक के मुताबिक उसने महिला की बातों पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.