नई दिल्ली, जुलाई 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। कैब चालकों की हत्या कर लूट के चार मामलों में भगोड़ा घोषित आरोपी को क्राइम ब्रांच ने 25 साल बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अजय लाम्बा उर्फ बंसी के तौर पर हुई है। फरारी के दौरान अजय दिल्ली और ओडिशा पुलिस द्वारा दो बार गिरफ्तार भी हुआ, लेकिन उसने अपनी संलिप्तता के बारे में जानकारी नहीं दी थी। डीसीपी आदित्य गौतम ने रविवार को बताया कि अजय लाम्बा पर न्यू अशोक नगर थाने में वर्ष 2021 में कैब चालक की हत्या कर कार लूटने का मामला दर्ज हुआ था। अजय का परिवार कृष्णा नगर में रहता था। उसने कम उम्र में ही पढ़ाई छोड़कर अपराध की दुनिया में कदम रख दिया था। वह 1996 में विकासपुरी थाने का घोषित बदमाश बन गया और पश्चिम यूपी के धीरेंद्र और दिलीप के साथ मिलकर वाहन लूट में शामिल हो गया। अजय ने गिरोह के साथ मिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.