लखनऊ, जनवरी 6 -- लखनऊ, विश्वविद्यालय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट ने मंगलवार को मेरठ स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय को ग्रेटर नोएडा में दूरस्थ शिक्षा केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए कैबिनेट ने यूपी निजी विश्वविद्यालय (द्वितीय संशोधन) अधिनियम, 2021 में एक नई धारा 7 (क) बढ़ाने पर सहमति दी है। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि एसोसिएशन ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज मेरठ द्वारा नगरीय क्षेत्र ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा में परिसर दूरस्थ केंद्र स्थापित करने के लिए 4.796 एकड़ भूमि चिह्नित की है। मंगलवार को कैबिनेट ने संचालन प्राधिकार पत्र निर्गत करने का प्रस्ताव स्वीकार लिया है। इससे पहले बीते साल 25 फरवरी को संस्था को आशय पत्र निर्गत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.