मुरादाबाद, जुलाई 16 -- महानगर वासियों को 20 जुलाई को नगर निगम 50 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देगा। 5-डी मोशन थिएटर और होलोग्राफिक प्रोजेक्टर शो भी इसमें शामिल होगा। नगर विकास मंत्री एके शर्मा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। उनका कार्यक्रम फाइनल हो चुका है। उन्होंने कार्यक्रम को लेकर अपनी सहमति भी जता दी है। बुद्धि विहार में बन रही भव्य हनुमान वाटिका का भी शिलान्यास होगा। मेयर विनोद अग्रवाल ने बताया कि कांवड़ यात्री शेड, शिव दरबार, सिविल लाइंस में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा, 5डी मोशन थिएटर, होलोग्राफिक प्रोजेक्शन, हनुमान वाटिका, स्पंदन का उद्घाटन नगर विकास मंत्री द्वारा किया जाएगा। नगर विकास मंत्री का कार्यक्रम फाइनल होने के बाद नगर निगम अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने अधिनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक कर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.