अल्मोड़ा, नवम्बर 17 -- शीतलाखेत स्थिति पर्यटक आवास में सोमवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सामजिक कार्यकर्ता हरीश रौतेला के साथ 40 अन्य को भाजपा की सदस्यता दिलाई। मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि बिहार में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। इस दौरान उन्होंने डिग्री कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था को तय समय पर गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, देवेंद्र नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, गणेश जलाल, खड़क सिंह, वीरेंद्र शाही, विपिन पाठक, बिशन कनवाल, नरेंद्र बिष्ट, देवेंद्र मेहरा, राजेंद्र जोशी, पप्पू नेगी, नारायण सिंह, प्रकाश जीना, भुवन सिंह, ललित तिवारी, गोपाल खोलिया, महेश...