रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सितारगंज संवाददाता। भाजपा सक्रिय सदस्यों के साथ महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट में हुई बैठक में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मंगलवार को आयोजित बैठक में सितारगंज, बरा और शक्तिफार्म तीनों मंडल के सक्रिय सदस्य शामिल हुए। कैबिनेट मंत्री ने भाजपा के 11 साल के शासन में हुए जनहित में किए गए कार्यों को गिनाया। कहा कि 140 करोड़ जनता के विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से 32 साल बाद 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। यहां जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष मुकेश सनवाल, नगर पालिका अध्यक्ष सुखदेव सिंह, गोविंद तालुकदार, रतन ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.