फरीदाबाद, जनवरी 26 -- फरीदाबाद। फरीदाबाद के सेक्टर-14 में निर्मित आधुनिक मिनी स्टेडियम का रविवार को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा खिलाड़ी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यहां पर नागरिकों को क्रिकेट, बास्केटबॉल सहित अन्य खेलों की सुविधाएं मिलेंगी। यह मिनी स्टेडियम क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए खेल, स्वास्थ्य और प्रतिभा विकास का एक सुरक्षित एवं सशक्त मंच प्रदान करेगा। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि खेल किसी भी समाज की ऊर्जा और अनुशासन का प्रतीक होते हैं। युवाओं को खेलों से जोड़ना समय की आवश्यकता है, ताकि वे शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से सशक्त और सामाजिक रूप से जिम्मेदार नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा...