रिषिकेष, मार्च 5 -- कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में केदारनाथ तथा हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को मंजूरी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने उत्तराखंड दौरे से पूर्व एक बार पुनः उत्तराखंड को सौगात दी है। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय रोपवे विकास कार्यक्रम की पर्वतमाला परियोजना के तहत उत्तराखंड में सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना को मंजूरी दे दी है। जिसकी लागत लगभग 4,081.28 करोड़ रुपये हैं, जबकि लगभग 2730 करोड़ रूपये की लागत से गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबी रोपवे परियोजना के विकास को मंजूरी दी है। कहा कि केदारनाथ में दुर्गम रास्ते और चढ़ाई की वजह से श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.