अल्मोड़ा, फरवरी 7 -- अल्मोड़ा। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को सोमेश्वर विधानसभा की विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने दुर्गाथल और लोहारखोला में सोलर पेयजल पम्पिंग योजना के निर्माण कार्य में गड़बड़ी पर नाराजगी जताई। की डीएम को मामले की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। मंत्री ने योजनाओं को समय रहते पूरा करने और निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखने के निर्देश दिए। कहा कि सोमेश्वर में नवनिर्मित उप जिला अस्पताल का उद्घाटन जल्द होना है। इससे पूर्व डॉक्टरों, स्टॉफ और उपकरणों की तैनाती कर ली जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.