प्रयागराज, जनवरी 11 -- जार्जटाउन स्थित बंशी भवन में रविवार को प्रयागराज टेंट कैटरर्स एंड इवेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने सलाहकार संगीता कपूर, संरक्षक संजय अग्रवाल एवं दिनेश शर्मा, उपाध्यक्ष लाल बाबू, सांस्कृतिक मंत्री अरुण रस्तोगी आदि पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। मंत्री ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश के व्यापारियों के हित में सरकार लगातार कार्य कर रही है। जबकि प्रदेश निरंतर विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...