बरेली, मई 12 -- नगर के सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे आर्य समाज वार्षिकोत्सव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आर्य विद्वान स्वामी सच्चिदानंद महाराज का सम्मान किया। पांच कुंडीय यज्ञशाला में वेद मंत्रोच्चार के साथ हवन में आहुति दी गई। यज्ञ वेदी पर 10 जोड़े यजमान के रूप में उपस्थित रहे। भजन उपदेशक भानु प्रकाश शास्त्री ने वेदों को पढ़ने, यज्ञ करने और उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए सामाजिक चेतना जागृत करने का आह्वान किया। वेद मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज ने विधि-विधान से हवन कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में विद्वानों और शिक्षकों का सम्मान होगा, तभी सुशिक्षित और संस्कारित राष्ट्र का निर्माण होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने यज्ञ में आहुति दी। बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.