वाराणसी, मई 9 -- वाराणसी, संवाददाता। हिंदू कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल ने गुरुवार को कैबिनेट मंत्री राकेश सचान से मुलाकात की। इस दौरान बुनकरों की समस्याओं पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने अटल बिहारी वाजपेयी पावरलूम योजना में तकनीकी और प्रशासनिक दिक्कतें, विद्युत दरों में राहत और सब्सिडी प्रक्रिया की जटिलताओं को उठाया। समिति ने मांग की कि 2006 से पूर्व जिन बुनकरों को 110 किलोवाट तक विद्युत संयोजन की सुविधा प्राप्त थी, उन्हें पूर्ववत विद्युत छूट दी जाए। प्रदेश अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि मंत्री राकेश सचान ने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी शैलेश प्रताप सिंह, अनिल मुद्रा, संजय प्रधान, अनिल मौर्य और विनोद मौर्य शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.