सोनभद्र, जून 24 -- सोनभद्र,संवाददाता। दो दिवसीय सोनभद्र दौरे पर आए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री जयंत सिंह के समक्ष जसौली सिंचाई परियोजना का मुद्दा उठाया गया। इस पर कैबिनेट मंत्री ने किसानों की समस्याओं का समाधान कराए जाने के लिए प्रयाग करने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं से जनपद में शिक्षा, रोजगार और सिंचाई की व्यवस्था का हाल जाना। राष्ट्रीय लोक दल सोनभद्र के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने किसानों के हित में अत्यंत महत्वाकांक्षी योजना जसौली सिंचाई परियोजना को मंजूरी दिलाने की मांग को कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखा, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया। कहा कि राष्ट्रीय लोक दल किसानों की पार्टी है, निश्चित रूप से किसानों की जायज और जरूरी मांगों का संज्ञान लेते हुए निस्तारण का प्रयास किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.