नई दिल्ली, दिसम्बर 21 -- यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के भाई की जिला अस्पताल में खून के नमूने देने के दौरान लाइन में खड़े-खड़े ही हाई अटैक आया और वह गिर पड़े। उन्हें तत्काल इमरजेंसी लाया गया, जहां मौत हो गई। कुछ देर पहले ही उनका ईसीजी हुआ था और उसमें हार्ट अटैक की पुष्टि नहीं हुई थी। इसके बाद ब्लड जांच के लिए वह लाइन में लगे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य के भाई बेलनगंज निवासी 61 वर्षीय जूता कारखाना संचालक उमेश कुमार पेट दर्द और बेचैनी की शिकायत पर दोपहर में अकेले ही स्कूटर से जिला अस्पताल पहुंचे थे। उनके परिचित कर्मचारी ने उन्हें डॉ. आशीष मित्तल को दिखाया। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। बेचैनी बढ़ने पर ब्लड प्रेशर की जांच कराई गई। ब्लड प्रेशर 169 आने पर ईसीजी और खून की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.