सुल्तानपुर, सितम्बर 9 -- इसौली विधानसभा क्षेत्र के वलीपुर बाजार खेल मैदान में आगामी 17 सितंबर को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की विशाल जनसभा आयोजित होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर तथा अरविंद राजभर जनसभा को संबोधित करेंगे।पार्टी के जिलाध्यक्ष विनीत सिंह ने कुड़वार ब्लॉक सभागार में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सुभासपा लगातार अति पिछड़े, गरीब और वंचित वर्ग की आवाज बुलंद कर रही है और हर शोषित को न्याय दिलाना ही पार्टी का लक्ष्य है।बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने कहा कि आज़ादी से अब तक भाजपा को इसौली विधानसभा से केवल दो बार ही विजय मिली है। इस बार प्रयास है कि एनडीए गठबंधन के सहयोग से इसौली में जीत सुनिश्चित हो। इस मौके पर कुड़वार ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र प्र...