नई दिल्ली, जून 23 -- राजस्थान में सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 62 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसके साथ ही 21 अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह फेरबदल सिर्फ विभागीय जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके पीछे की राजनीतिक खींचतान, मंत्रियों की नाराजगी और अफसरशाही में शक्ति संतुलन का स्पष्ट संकेत भी मिला है। CMO पर फिर भरोसा, बिजली महकमे में बड़ा चेहरा मुख्यमंत्री कार्यालय में विशिष्ट सचिव के रूप में कार्यरत IAS सिद्धार्थ सिहाग को राजस्थान विद्युत प्रसारण निगम (RVPNL) का प्रबंध निदेशक (MD) जैसे महत्वपूर्ण पद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। यह सरकार की ओर से CMO में कार्यरत अफसरों पर दोबारा जताया गया भरोसा है, जो यह दर्शाता है कि सत्ता की धुरी अब भी मुख्यमंत्री के विश्वस्त अधिकारियों के हाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.