मिर्जापुर, अगस्त 18 -- चुनार,हिन्दुस्तान संवाद। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने बाढ़ प्रभावित पक्का पूल से रेलवे स्टेशन जाने वाले मुख्य मार्ग बालूघाट का निरीक्षण किया। इस मार्ग से बाढ़ के दौरान स्थानीय लोगों को नाव पर सवार होकर सड़क पार करना पड़ता था। स्थानीय दिनेश सिंह पटेल,समर्थ पटेल आदि ने बताया कि गंगा की बाढ़ का पानी सड़क पर चढ़ जाने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता है। यह मार्ग चुनार नगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहनों राहगीर गुजरते हैं। इस मार्ग से सोनभद्र,वाराणसी, भदोही जाने में लोगों को कम दूरी तय करनी पड़ती है। यह मार्ग हर वर्ष बाढ़ के दिनों में पानी भर जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.