नई दिल्ली, दिसम्बर 12 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में शुक्रवार को उस समय सरकार के लिए असहज स्थिति हो गई जब सदन शुरू होने पर कोई भी कैबिनेट मंत्री उपस्थित नहीं था। इसकी वजह से सदन को 10 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। शुक्रवार 11 बजे जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो सभापति सीपी राधाकृष्णन ने 13 दिसंबर 2001 को हुए संसद हमले का जिक्र किया। शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि दी। इसके तुरंत बाद विपक्षी सांसदों ने सवाल उठाया कि सदन में कोई भी कैबिनेट मंत्री मौजूद क्यों नहीं है। इस पर सभापति ने कहा कि वे सरकार से बात करेंगे। इसके बाद कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि यह सदन का अपमान है। इसकी वजह से सदन 10 मिनट के लिए स्थगित करना पड़ा। 11:15 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कैबिनेट मंत्रियों की गैरम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.