लखनऊ, दिसम्बर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होगी। सुबह 11 बजे से लोकभवन में होने वाली इस बैठक में करीब 20 प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे। इसमें औद्योगिक विकास, वित्त, पर्यटन, खेलकूद, स्टांप सहित अन्य विभाग कैबिनेट के समक्ष रखे जाएंगे। इनमें प्रयागराज में उपनिबंधक कार्यालय के लिए जमीन संबंधी प्रस्ताव शामिल है। इसके साथ ही पंचायतों में आरक्षण के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल सकती है। इसी आयोग की देखरेख में वार्डों व सीटों का आरक्षण तय होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.