लखनऊ, दिसम्बर 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। कैबिनेट ने पीलीभीत एवं बाराबंकी में स्थित कृषि विभाग के प्रक्षेत्रों (फार्मों) को लीज पर दिए जाने के दो अलग-अलग प्रस्तावों को हरी झंडी प्रदान कर दी है। इसमें एक सहकारी क्षेत्र की संस्था है जबकि दूसरी केन्द्र सरकार की एजेन्सी है। पहला फार्म बाराबंकी जिले के मलिनपुर में है जिसकी 31 एक़ड़ भूमि भारतीय बीज सहकारी समिति लिमिटेड (बीबीएसएसएल) को टिश्यू कल्चर लैब स्थापित करने के लिए दिया जाएगा। इस भूमि पर बीबीएसएसएल बीज उत्पादन, उसका संरक्षण तथा संवर्द्धन करेगी। इसी प्रकार से पीलीभीत के टांडा बिजेसी स्थित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र को कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) को 70 वर्षों के लिए लीज पर दिया जाएगा। एपीडा इस भूमि पर बासमती सीड प्रोसेसिंग फैसिलिटी कम ट्रेनिंग सेन्टर एण्ड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.