पटना, जनवरी 30 -- कैबिनेट की ओर से बिहार के औद्योगिक विकास को गति देने वाले तीन महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दिए जाने पर बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने प्रसन्नता जताई है। संगठन ने इन फैसलों को बिहार के औद्योगीकरण की दिशा में मील का पत्थर बताया है। मंत्रिपरिषद ने बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 के तहत उद्यमियों के लंबित दावों के भुगतान के लिए 1700 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है। साथ ही बिहार सेमीकंडक्टर पॉलिसी 2026 को मंजूरी दी गई है। इसके अतिरिक्त कृषि, पशुपालन, बागवानी, खाद्य प्रसंस्करण, हस्तशिल्प, ग्रामीण उद्योग, लघु एवं कुटीर उद्योग समेत अन्य क्षेत्रों के उत्पादों के विपणन, एकत्रीकरण और प्रबंधन के लिए बिहार राज्य विपणन प्राधिकरण के गठन का भी निर्णय लिया गया है। बीआईए ने मुख्यमंत्री, उद्योग मंत्री और मंत्रिपरिषद के सभी स...