नई दिल्ली, जनवरी 30 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक युवक की हत्या के बाद उसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान आरोपी मो. मोइन कुरैशी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके पास से पिस्टल, कारतूस और बाइक बरामद की है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस उपायुक्त (स्पेशल सेल) अमित कौशिक ने बताया कि टीम को गुप्त सूचना मिली कि मोइन कुरैशी गुरुवार शाम ट्रांस-यमुना इलाके में आने वाला है। शुक्रवार सुबह पता चला कि वह धीरपुर, आईटीआई, तिमारपुर के पास पैसे इकट्ठा करने के लिए आ रहा है ताकि दिल्ली से भाग सके। टीम ने मौके पर जाल बिछाया। कुरैशी ने पुलिस को देखते ही फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए उसे पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पूछताछ में मोइन ने बताया कि उ...