शाहजहांपुर, जनवरी 25 -- बरेली मोड़ से आगे कांट रोड पर एक कैफे से युवक-युवती के कूदने के मामले में नया मोड़ आया है। युवती के प्रेमी की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दोनों घायलों का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना शनिवार दोपहर करीब तीन बजे की है। बरेली मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कैफे की दूसरी मंजिल की खिड़की से युवक और युवती अचानक नीचे कूद गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर एंबुलेंस पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवती को निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कैफे बंद मिला। पुवायां थाना क्षेत्र के कसभरा मोहल्ला निवासी विशाल ने कांट कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह अपनी प्रेमिका के साथ कांट रोड स्थित एक कैफे में पिज़्ज़ा खाने गया था। पिज़्ज़ा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.