उन्नाव, अक्टूबर 14 -- उन्नाव। सोशल मीडिया पर सोमवार शाम एक कैफे के अंदर हुक्का पीने का वीडियो वायरल हुआ। जानकारी होते ही पुलिस हरकत में आ गई। एक युवक को मौके से गिरफ्तार करते हुए दो हुक्के बरामद किए। आपका अपना अखबार 'हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गदनखेड़ा बाईपास के निकट स्थित क्लाउड कैफे है। शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक कैफे के अंदर बैठकर हुक्का पीते नजर आ रहे। वीडियो वायरल होते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने वीडियो में दिखाई दे रहे स्थान की पहचान की और तत्काल मौके पर दबिश दी। इस दौरान ऋतिक पुत्र राकेश निवासी कल्याणी थाना कोतवाली नगर को मौके से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से दो हुक्के बरामद किए हैं। बताया जा...