चंदौली, मार्च 18 -- पड़ाव, हिन्दुस्तान संवाद। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव रामनगर मार्ग पर स्थित रेलवे डॉट पुलिया के समीप स्थित एक कैफे में बीते रविवार की रात छेड़खानी का विरोध करने पर मारपीट हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्ष को हिरासत में ले लिया। वही कैफे के सामने से पुलिस चिंह लगी बाइक बरामद। हालांकि देर रात तक चली पंचायत में दोनों पक्ष में सुलह समझौता हो गया। पड़ाव चौराहे के समीप रेलवे डॉट पुलिया के समीप कैफे में बिना लाइसेंस अवैध हुक्का बार का संचालन किया जाता है। इसमें सुबह से लेकर देर रात लड़के-लड़कियों का जमावड़ा बना रहता है। इस दौरान ग्राहकों को नशा परोसा जाता है। जिससे किशोर नशे की चंगुल में फंस रहे है। इसी क्रम में बीते रविवार की देर शाम कुछ लड़के और लड़किया कैफे में बैठे थे। इस दौरान शराब के नशे में युवक लड़कियों से छेड़खानी कर...