लखनऊ, फरवरी 13 -- आईटी चौराहे पर गार्डन कैफे में रेस्टोरेंट की आड़ में महीनों से हुक्का बार चल रहा था। बुधवार रात पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक को धर दबोचा, जबकि अन्य लोग भाग निकले। पुलिस ने मौके से 12 हुक्का भी बरामद किए हैं। इंस्पेक्टर महानगर अखिलेश मिश्रा के मुताबिक गिरफ्तार आरोपित अनुज कुमार है। वह सीतापुर जनपद के थानगांव देवरिया का रहने वाला है। कैफे में हुक्का लगाने का काम करता था। छापेमारी के दौरान कैफे संचालक दीपक मौके से फरार हो गया। पुलिस टीम मुखबिर की सूचना पर कैफे में पहुंची। वहां हुक्का परोसा जा रहा था। संचालक से लाइसेंस मांगा गया। वह दे नहीं सका और भाग निकला। पुलिस टीम ने हुक्का परोस रहे अनुज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि संचालक की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...