लखनऊ, फरवरी 7 -- लखनऊ-सीतापुर राजमार्ग स्थित द लैवेंडर कैफे में चल रहे हुक्का बार में बख्शी का तालाब पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस को बार से तीन हुक्का, पाइप, फ्लेवर्ड तंबाकू, चारकोल और अन्य सामान मिला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसीपी बीकेटी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ दिनों से बीकेटी के तकिया साबुन फैक्ट्री के पास द लैवेंडर कैफे में हुक्का पिलाने की सूचना मिल रही थी। शुक्रवार को पुलिस टीम ने कैफे में छापा मारा तो वहां अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को पकड़ा। पूछताछ में पकड़े आरोपियों ने अपना नाम हर्ष शर्मा निवासी ग्राम मगनपुर पलिया लखीमपुरखीरी और भविष्य प्रताप सिंह निवासी नगर पंचायत इटौंजा बताया। पकड़े गए दोनों आरोपी कैफे में काम करते है। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि...