लखनऊ, सितम्बर 7 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर विस्तार इलाके में अंटास मॉल के पास कैफे की आड़ में चल रहे अवैध हुक्का बार पर छापेमारी कर पुलिस ने संचालक को गिरफ्तार किया है। हुक्का बार से पुलिस ने भारी संख्या में हुक्का, पाइप, चिलम आदि बरामद की है। यहां हुक्का बार का लाइसेंस होने का झूठा दावा कर युवक व युवतियों को बुलाया जाता था और उन्हें नशे का आदी बनाया जाता था। पुलिस का कहना है कि संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि अंटास मॉल के पास कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार चल रहा था। इसका संचालक मलिहाबाद के बहेलिया गांव निवासी बलवीर सिंह है। यह किशोर लड़के, लड़कियों व युवाओं से दावा करता था, कि उसके पास हुक्का बार का लाइसेंस है और यहां आने पर कोई खतरा नहीं है। इसी के झांसे में आकर यहां युवक व य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.