उरई, फरवरी 5 -- उरई। जेल चौकी इंचार्ज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जालौन रोड स्थित एक कैफे पर अचानक छापेमारी की जहाँ हुक्के की आड़ में नशे का काला कारोबार संचालित किया जा रहा था। इस मामले में पुलिस ने कैफे की आड़ में हुक्का बार संचालित करने वाले और उसके दो कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से कैफे के नाम पर गलत काम करने वालों में हड़कंप है। छापेमारी में पुलिस को कैफे की आड़ में संचालित किये जा रहे हुक्का बार में कई फ्लेवर की तंबाकू मिली है। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक युवकों को हिरासत में लिया है। सभी को कोतवाली उरई लाया गया था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हुक्का और नशीली तंबाकू भी बरामद की है। पकड़े गए कुछ युवक युवतियां नाबालिग बताए जा रहे थे। जिन्हें चेतावनी जारी कर उनके घरवालों के सुपुर्द किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.