कन्नौज, फरवरी 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। बिशुनगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नगला लक्ष्मण रामपुर हृदय लोकपुर शंकरपुर स्थित स्मृति स्थल पर कैप्टन सियाराम यादव और उनकी पत्नी फूलमती देवी की प्रतिमा का अनावरण एक भावुक और सम्मानपूर्ण समारोह में संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम समाज में उनके योगदान और स्मृति को जीवंत रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कन्नौज के पूर्व सांसद व दिवियापुर विधायक प्रदीप यादव के कर-कमलों द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया। कैप्टन सियाराम यादव 1960 में फतेहगढ़ में भर्ती हुए थे और पैरामिलिट्री फोर्स में सेवा दी। वे ऑर्डिनरी कैप्टन के पद से 1988 में नासिक से रिटायर हुए थे। उनकी सैन्य सेवा और जीवन मूल्यों को याद करते हुए यह स्मृति स्थल स्थापित किया गया है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रो...