अल्मोड़ा, मई 23 -- ब्लॉक के बग्वालीपोखर क्षेत्र के कामा गांव निवासी शहीद कैप्टन दीपक सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र मिलने पर लोगों में उत्साह के साथ खुशी है। लोगों ने भारत सरकार का अभार जताया है। 25 वर्षीय शहीद कैप्टन दीपक सिंह सिग्नल कोर 48वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल में तैनात थे। जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 14 अगस्त 2024 को वह शहीद हुए थे। इससे पहले उन्होंने भारी गोलाबारी के बीच अपने सैनिकों को बचाया। जख्मी होने के बाद भी एक आतंकी को घायल किया। उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए मरणोपरांत उन्हें शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शौर्य चक्र प्राप्त करने में उनकी माता चंपा सिंह और पिता महेश सिंह कुंवार्बी को राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने सम्मान दिया। विधायक मदन सिंह बिष्ट, प्रशासक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.