रांची, जुलाई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान 'कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धौनी सोमवार को 44 वर्ष के हो जाएंगे। वे इन दिनों रांची में हैं। धौनी जब भी रांची में होते हैं तो घर पर बेहत शांत माहौल में जन्मदिन मनाते हैं। इधर, अपने चहेते स्टार के जन्मदिन को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फैंस के लिए धौनी का जन्मदिन हर साल एक त्योहार जैसा होता है। सोशल मीडिया में एक तसवीर वायरल हो रही है, जिसमें उनके फैंस धौनी का बड़ा कटआउट लगा रहे हैं। कई अन्य फैंस धौनी के जन्मदिन के मौके पर खास तैयारी कर रहे हैं। धौनी हमेशा अपने खास अंदाज के लिए फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। अभी हाल ही में रांची की सड़कों पर उन्हें बाइक पर देखा गया था। एमएस धौनी कार के भी शौकीन हैं। हाल ही में सिट्रोन की बेसाल्ट डार्क एडिशन एसयूवी खरीदी है, जिसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.