भभुआ, जनवरी 8 -- प्रयोगशाला शिक्षण को प्रभावी बनाने पर रहा प्रशिक्षण का फोकस विज्ञान विषयों में व्यावहारिक प्रयोगों का कराया गया सजीव अभ्यास भभुआ, नगर संवाददाता। सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज में आयोजित तीन दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम के दूसरे दिन गुरुवार को प्रशिक्षण सत्र अत्यंत सारगर्भित एवं व्यावहारिक रहा। सत्र का शुभारंभ विशेषज्ञ व्याख्यान से हुआ, जिसमें लैब मैनुअल के समुचित उपयोग एवं प्रयोगों की पूर्व तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने प्रयोगशाला शिक्षण की बारीकियों, सुरक्षा मानकों तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के उपायों को रेखांकित किया। प्रयोगशाला कार्यशाला के अंतर्गत भौतिकी विभाग में ओम के नियम एवं प्रिज़्म आधारित मूलभूत प्रयोगों का अभ्यास कराया गया। रसायनशास्त्र विभाग में टाइट्रेशन, फिटकरी निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.