बरेली, फरवरी 3 -- बरेली। रोहिलखंड मैनेजमेंट एसोसिएशन (आरएमए) ने सोमवार को निजी होटल में केंद्रीय बजट को लेकर विभिन्न बारिकियों व प्रभावों के अध्ययन पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पदाधिकारियों ने बजट को हर वर्ग के लिए खास बताया। कार्यक्रम में सीए के पैनल ने बजट को कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों को विस्तृत रुप से समझाते हुए मंथन किया। वहीं आरएमए अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि विकसित राष्ट्र बनाने के लिए लगातार अगले 2 दशकों तक अर्थव्वस्था को 10 प्रतिशत या अधिक की विकास दर का लक्ष्य पाना होगा। डॉ. मनीष ने बताया कि बजट में बुनियादी ढाँचे में रिकॉर्ड निवेश किया गया है, जिसमें सड़क, रेल, हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के साथ ही नये प्रोजेक्ट्स भी धरातल पर आएंगे। सरकार की कैपेक्स-लीड ग्रोथ रणनीति ईपीसी सेक्टर को दीर्घकालिक प्लानिंग और निवेश के लिए भरोसेमं...