गुड़गांव, दिसम्बर 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। रविवार को सेक्टर-111 स्थित कैपिटल गेटवे के फ्लैट खरीदारों ने परियोजनास्थल के बाहर कैपिटल गेटवे होम बायर्स वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले बिल्डर, हरेरा और नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। इससे पहले फ्लैट खरीदारों ने बैठक करके रणनीति बनाई। फ्लैट खरीदारों ने अधिकारियों पर मिलीभगत और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। आरोप लगाया कि साल 2010 में इस परियोजना को विकसित करने का लाइसेंस नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने दिया था। 15 साल बीतने के बावजूद अब तक उन्हें फ्लैट नहीं मिल सका है। इस परियोजना में सेवानिवृत्त रक्षा कर्मी, वरिष्ठ नागरिक, विधवाएं एवं मध्यम वर्गीय परिवारों ने फ्लैट बुक करवाए हुए हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष वीके सिंह ने गृह खरीदारों की पीड़ा के बारे में बताते हुए कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.