बरेली, दिसम्बर 5 -- बरेली। निवेशकों के करोड़ों रुपये लेकर फरार हुई कैनविज कंपनी के एमडी कन्हैया गुलाटी के खिलाफ थाना बारादरी में दो अन्य मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। एक मामले में आठ लाख और दूसरे में 12 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। पहली रिपोर्ट खुशबू इन्क्लेव निवासी मोहम्मद वासित मलिक ने आठ लाख रुपये की ठगी के आरोप में दर्ज कराया है। वासित मलिक का कहना है कि कन्हैया गुलाटी ने मुनाफे का झांसा देकर उनसे आठ लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कराकर हड़प लिए। उन्होंने रकम ट्रांसफर के स्क्रीनशॉट, चैट व कॉल रिकॉर्ड समेत अन्य साक्ष्य सौंपते हुए रिपोर्ट लिखाई है। दूसरी रिपोर्ट पवन विहार निवासी अमित कुमार ने भी कन्हैया गुलाटी के खिलाफ दर्ज कराई है। उन्होंने 12 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराकर हड़पने का आरोप लगाय है। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.