आगरा, अप्रैल 21 -- आगरा कॉलेज के चित्रकला विभाग में चल रही तीन दिवसीय कला कार्यशाला का समापन हुआ। इस मौके पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यशाला में छात्रों ने मनमोहक चित्रों के माध्यम से कला के विविध रूपों को जीवंत कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सीके गौतम और डॉ. सुनीता यादव ने किया। डॉ. सीके गौतम ने छात्र-छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शोधार्थी लक्ष्मीकांत भार्गव ने वाटर कलर के माध्यम से प्रकृति के अनुपम सौंदर्य का सुंदर चित्रण किया। एमए की छात्रा कोमल ने राधा-कृष्ण के प्रेम और सौंदर्य को अपने चित्र के माध्यम से व्यक्त किया। भावना कर्दम ने नारी के कोमल स्वरूप, आरती ने भगवान गणेश के विराट रूप, रीना कुमारी ने राधा-कृष्ण, कीर्ति शर्मा ने कृष्ण के योगी रूप, तमन्ना कुरैशी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.