देवघर, दिसम्बर 15 -- देवघर,प्रतिनिधि। विनायक कला दीर्घा देवघर में चल रहे पांच दिवसीय कला संगम प्रदर्शनी का समापन रविवार को पुरस्कार वितरण सह सम्मान समारोह के साथ हुआ। मौके पर अतिथि के रुप में पर्यावरणविद रजत मुखर्जी, शिक्षाविद रामसेवक सिंह गुंजन, शिक्षक अरविंद राज जजवाड़े एवं मार्कण्डेय जजवाड़े उर्फ पुटरु ने सभी नवोदित कलाकारों को मोमेंटो और कैनवाश देकर सम्मानित किया। कला प्रदर्शनी के तहत 12 दिसंबर व 13 दिसंबर को जूनियर एवं सीनियर ग्रुप के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जुनियर ग्रुप में 6 वर्ष से 12 वर्ष एवं सीनियर ग्रुप में 13 से 18 वर्ष तक उम्र के कलाकारें को रखा गया था। जुनियर ग्रुप में 63 प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिसमें आस्था कुमारी ने प्रथम, अंश कुमार ने द्वितीय एवं कुमारी दृष्टि ने तृतीय स्थान प्राप्त की। वहीं सीनियर ग्रु...