फरीदाबाद, फरवरी 12 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। जिला जेल नीमका में बंद संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की हुई हत्या के मामले में हरियाणा सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए जेल के दो वरिष्ठ अधिकारियों समेत चार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई की पुष्टि डीजी जेल आलोक मित्तल ने की है। निलंबित अधिकारियों में जेल अधीक्षक हरेंद्र सिंह तथा उप अधीक्षक (सुरक्षा) सचिन कौशिक शामिल हैं। डीजी आलोक मित्तल के अनुसार, प्रारंभिक जांच में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि घटना जेल की उच्च सुरक्षा बैरक में हुई। उस समय बैरक में अब्दुल रहमान के साथ अरुण चौधरी और एक अन्य बंदी श्योब रियाज मौजूद था। आरोप है कि बैरक के भीतर हुए विवाद के दौरान अब्दुल रहमान पर पत्थर से हमला किया गया, जिससे उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.