घाटशिला, जनवरी 20 -- धालभूमगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र अंतर्गत उपकारा में खड़ीकाशोल के रहने वाले युवक सुजय गोराई को घाटशिला उपकारा में बंद कैदी से मिलने के बहाने गांजा पहुंचने की कोशिश की जुर्म में उपकारा के गार्ड्स ने मंगलवार को पकड़ लिया। युवक को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचित करते हुए उसे सुपुर्द कर दिया गया। धालभूमगढ़ पुलिस ने औपचारिक प्रक्रिया पूरी करते हुए धालभूमगढ़ थाना में निबंधित करते हुए प्राथमिक दर्ज करते हुए अभियुक्त सुजय गोराई को माननीय न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...