सीतामढ़ी, मई 24 -- सीतामढ़ी। मंडल कारा में बंद विचाराधीन बंदी डुमरा थाना क्षेत्र के पकटोला निवासी मुकेश्वर राय (35 वर्ष) की मौत मामले के तुल पकड़ने के बाद जांच में तेजी आयी है। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत की गंभीरता से लेते हुए कारा प्रशासन ने हर पहलु पर जांच शुरू कर दी है। जेल के एआईजी राजीव कुमार, उप निदेशक स्वास्थ्य डॉ प्रशांत सिन्हा, डीएम रिची पांडे, एसपी अमित रंजन, एसडीपीओ सदर राम कृष्ण, सदर एसडीओ संजीव कुमार आदि अचानक से जेल में पहुंचे। अचानक से इनके आने से कारा प्रशासन व कैदियों के बीच खलबली मच गई। उक्त अधिकारियों ने कई बंदियों से बयान लिया। बंदी की ट्रीटमेंट से संबंधित कागजात जांच किए गए। कारा प्रशासन ने एआईजी द्वारा मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट दिखाए। कारा के सभी शाखाओं से संबंधित पंजियों की जांच की। जेल में दो घंटे से अधिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.