हरदोई, दिसम्बर 10 -- हरदोई। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नेकी की दीवार की टीम जिला कारागार हरदोई पहुंची। जिला कारागार अधीक्षक अमन सिंह के निर्देशन व जेलर योगेश कुमार के प्रबंधन में बंदियों को शीत कालीन गर्म लोअर, अपर और गर्म कैप का वितरण किया गया। जिला कारागार में बंद महिला कैदियों एवं उनके साथ बंद बच्चों के लिए गर्म कपड़े वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्था के संरक्षक श्रवण मिश्र राही ने कैदियों को जीवन का सार बताया। नेकी की दीवार परिवार के संयोजक सचिन मिश्रा ने कैदियों की अन्य जरूरतों पर चर्चा की। इस अवसर पर संदीप त्रिवेदी, दुर्गेश अग्निहोत्री, सलिल मिश्रा, नितिन मिश्रा, पीयूष खन्ना, शैलू नवलानी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...