चंदौली, मई 15 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। चहनियां क्षेत्र के कैथी स्थित गांव में जन कल्याण सेवा समिति और ग्रामवासियों की ओर से 20 से 26 मई तक शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। समिति के लोगों ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। एक सप्ताह तक चलने वाली इस कथा में प्रख्यात कथा वाचक संत शशिकांत भगवान शिव की कथा सुनायेंगे। साफ सफाई का कार्य चल रहा है। समिति के अध्यक्ष गोविंद तिवारी ने बताया कि शिव महापुराण कथा के लिए तैयारी की जा रही है। इसमें काफी संख्या में कथा सुनने के लिए लोग आएंगे। क्षेत्र के अखिलेश तिवारी, गिरिजेश तिवारी, दिलीप त्रिपाठी, सर्व जीत, अमन तिवारी, रमेश सिंह, ऋषभ सिंह, प्रवीण तिवारी, धीरज तिवारी तैयोरी में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...