सासाराम, मार्च 8 -- नासरीगंज, एक संवाददाता। कैथी पैक्स अध्यक्ष का चुनाव रविवार को सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े चार बजे तक चलेगा। चुनाव की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ मो. नौसाद आलम सिद्दीकी ने बताया कि पैक्स चुनाव को ले मतदान पैक्स गोदाम में बने पांच बूथों पर पुरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ होगा। उक्त मतदान को ले मतदान केंद्र पर पांच बूथ बनाये गये हैं। उक्त चुनाव को ले 2998 मतदाता हैं जो अपने मताधिकार का उपयोग करेंगें। उक्त चुनाव को ले निवर्तमान अध्यक्ष को लेकर अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। वहीं सदस्य अतिपिछड़ा के लिए प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। शेष सदस्यों के पद पर निर्विरोध प्रत्याशी हैं। बूथों पर चुनाव कर्मी चुनाव सामग्री ले मतदान केंद्र पर एक दिन पूर्व पहुंच चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.