रामगढ़, मार्च 20 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। नगर परिषद रामगढ़ के अंतर्गत वार्ड नंबर 26 के कुसुम टोला में मंडा और रामनवमी पूजा को लेकर बैठक हुई। इसमें मुख्य रुप से निवर्तमान वार्ड पार्षद देवधारी महतो शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष मंडा पूजा 13 अप्रैल को मनाया जाएगा। साथ ही अर्ध निर्मित महावीर मंदिर के कार्य को पूर्ण करने की बात कही। इसके अलावा रामनवमी पूजा की तैयारी में जुटने का आह्वान किया। इसमें किसी प्रकार की कमी न हो सुनिश्चित करने की बात कही। मौके पर ध्यानचंद महतो, भगवान दास, दिलीप कुमार महतो, सतीश कुमार, राजू कुमार, सुखदेव महतो, अरुण कुमार महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.