कानपुर, जनवरी 20 -- कानपुर। मसीही समाज ने आपसी एकता को बढ़ाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। कैथलिक-प्रोटेस्टियन के बीच दूरियां कम करने और समाज हित के लिए एकजुटता से कार्य करने के लिए सात दिवसीय समिट की शुरुआत की गई है। यह समिट रोज अलग-अलग चर्चों में हो रही है। आपसी समन्वय के लिए एक चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। सेंट फ्रांसिस जेवियर्स चर्च, मेथोडिस्ट किदवईनगर और चर्च ऑफ गॉड में हो चुकी इस समिट में आपसी एकता के लिए कई निर्णय लिए गए हैं। साल भर आपसी समन्वय के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जिसमें छोटे भाई नरोना, पास्टर संतोष पांडेय, पास्टर जितेंद्र सिंह और नितिन लाल शामिल हैं। समिट में अब तक जो निर्णय लिए गए हैं उसमें कैथलिक और प्रोटेस्टियन के बीच समन्वय स्थापित करना पहला लक्ष्य है ताकि दोनों एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों में शा...