मोतिहारी, फरवरी 5 -- मोतिहारी। इंडोनेशिया के जकार्ता में 18 से 27 फरवरी तक आयोजित होनेवाली कैडेट एशियन तलवारबाजी (फेंसिंग) प्रतियोगिता 2026 में भाग लेनेवाली भारतीय टीम में पूर्वी चम्पारण की केशर राज का चयन हुआ है। पूर्वी चम्पारण तलवारबाजी संघ के सचिव अप्पू कुमार ने बताया कि केशर राज अंतर्राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार की पहली बालिका खिलाड़ी है। 24 सदस्यीय बालक/बालिका खिलाड़ियों की भारतीय टीम में केशर राज का चयन कैडेट(अंडर-17) राष्ट्रीय तलवारबाजी प्रतियोगिता 2025- 26 में बालिका वर्ग में तलवारबाजी की फॉयल स्पर्धा में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर भारतीय तलवारबाजी संघ द्वारा किया गया है। केशर राज शहर के अंबिका नगर मोहल्ला में रहकर जीवन इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। वह मूल रूप से तुरकौलिया प्रखंड अंतर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.