हल्द्वानी, मई 22 -- हल्द्वानी। 78-उत्तराखण्ड वाहिनी एनसीसी हल्द्वानी की ओर से रानीबाग में नौ दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चलाया जा रहा है। जिसमें ऊधमसिंह नगर, नैनीताल से 500 कैडेट और सात एनसीसी अधिकारी हिस्सा ले रहे हैं। कैंप में कैडेटों को अनुशासन, लीडरशिप, मैप रिडिंग, हथियारों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही कैडेट्स को एनडीआरएफ की ओर से आपदा प्रबंधन, अग्निवीर के बारे में जानकारी दी जाएगी। गुरुवार को बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल कुंदन शर्मा ने एनसीसी अधिकारियों और कैडेटों को अनुशासन का महत्व बताया। डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल अभिलाषा जोशी, सूबेदार मेजर एमएस राव, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जावेद अहमद, कै.राजीव कुमार पाठक, एनसीसी अधिकारी कमल कांडपाल, देव भट्ट, प्रफुल कौशिक, राजीव मंडल, जगदीश पांडे, किरन गुरुरानी आदि मौजूद रहे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.