सहारनपुर, जून 8 -- नागल जनता इंटर कॉलेज में चल रहे एनसीसी के 10 दिवसीय शिविर के सातवें दिन कैडेटों को हवाई हमले व भूकंप से बचाव के लिए जरूरी टिप्स दिए। कैंप एडजुडेंट कैप्टन शिवकुमार कटारिया ने बताया कि कर्नल नविन्दर सिंह मान के नेतृत्व में शनिवार को परेड व योगाभ्यास कराया। शिविर में अशोक सैनी व नागरिक सुरक्षा की टीम द्वारा कैडेट्स को हवाई हमले से बचाव व भूकंप के दौरान बरती जाने वाली सावधानी हेतू जरूरी टिप्स दिए। शिविर के माध्यम से कैडेट्स को धैर्य व अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया। शिविर में खेलकूद का अभ्यास भी जारी रहा। इस दौरान सूबेदार विक्रम सिंह, सूबेदार बहादुर आले, हवलदार नरेंद्र कुमार, चीफ ऑफिसर ब्रिजेश पुंडीर व कैप्टन सुभाष चंद समेत आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.